Saturday, August 3, 2019

मिलावटखोरी के 118 संदिग्ध नमूनों की हुई जाँच, मानक पाये 70 नमूने


भोपाल : शनिवार, अगस्त 3, 2019, 

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में संकलित किये गए संदिग्ध दुग्ध, दुग्ध-उत्पाद एवं खाद्य पदार्थों के नमूनों की जॉच राज्य प्रयोगशाला में की जा रही है। जाँच की 2 अगस्त को जारी 118 नमूनों की रिपोर्ट में 70 नमूने मानक, 32 नमूने अवमानक, 12 नमूने मिथ्याछाप, 3 नमूने अपद्रव्य और एक नमूना प्रतिबंधित स्तर का पाया गया है।


नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि गत 20 जुलाई से शुरू किये गए अभियान में 2 अगस्त तक संदिग्ध खाद्य पदार्थों के 1748 नमूने संग्रहित किये गये। संख्या के आधार पर 2 अगस्त को 142 नमूने लिये गए। अभियान में 2 अगस्त को भोपाल में 150 किलोग्राम पनीर, नीमच में अस्वच्छ में जंग लगे खाद्य तेल के 428 खाली टीन, विक्रय के लिए प्रतिबंधित सोयाबीन तेल, हरदा में 88 किलो और गुना में 4320 किलो तेल जब्त किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर में 200 किलोग्राम दूषित मावे का विनिष्टिकरण किया गया।


राज्य को मिलावट मुक्त बनाने के अभियान में आम जनता से भी सहयोग मिल रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय को आज आमजन से प्राप्त मिलावटखोरी के मामलों की 35 शिकायतों को त्वरित निराकरण के लिये संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को भेजा गया है।


 


 

एसीसी की निर्माण सलाहकार पहल के जरिये हजारों राजमिस्त्रियों, ठेकेदारों और घर बनाने वालों को प्रदान की गई तकनीकी सहायता

 एसीसी ने अपनी निर्माण सलाहकार पहल के तहत घर बनाने वालों, राजमिस्त्रियों और ठेकेदारों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया एक महत्वपूर्ण कदम • ए...