Thursday, August 1, 2019

प्रदेश में 24 लघु सिंचाई योजनाओं के लिये 137 करोड़ स्वीकृत


भोपाल : गुरूवार, अगस्त 1, 2019, 

प्रदेश में इस वर्ष 6 जिलों की 24 लघु सिंचाई योजनाओं के लिये 137 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। इन योजनाओं के पूरा होने पर 8 हजार 979 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित होगी। स्वीकृत लघु सिंचाई योजनाओं का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं।


राजगढ़ जिले में 3 लघु सिंचाई योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। खोखरिया तालाब के लिये 4 करोड़ 90 लाख, करनपुरा बैराज के लिये एक करोड़ 96 लाख और भागोरी तालाब यूनिट-1 के लिये 5 करोड़ 96 लाख स्वीकृत किेये गये हैं। सीहोर जिले के संगम दूधी बैराज के लिये 2 करोड़ 70 लाख की मंजूरी दी गई है। विदिशा जिले के केशरी बैराज के लिये 11 करोड़ 72 लाख स्वीकृत किये गये हैं। इस योजना के पूरा होने पर 980 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी।


शाजापुर जिले में 16 लघु सिंचाई योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। घुनसी बैराज के लिये 12 करोड़ 89 लाख स्वीकृत किेये गये हैं। इस योजना के पूरा होने पर एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित होगी। तुगांनी वियर लघु सिंचाई योजना के लिये 7 करोड़ 15 लाख, मोहना (बान्दोर) बैराज 7 करोड़ 87 लाख, अमसियाखेड़ी-2 बैराज 4 करोड़ 4 लाख और बज्जाहेड़ा वियर के लिये 2 करोड़ 48 लाख की मंजूरी दी गई है। जिले में पिपलिया गुजर वियर के लिये 4 करोड़ 77 लाख, दुहानी बैराज 2 करोड़ 15 लाख, रामपुरा गूजर बैराज 3 करोड़ 96 लाख, लालाखेड़ी गूजर बैराज 8 करोड़ 25 लाख, अंखेली बैराज के लिये 10 करोड़ 77 लाख और घाटवाला महाराज बैराज के लिये 4 करोड़ 76 लाख स्वीकृत किये गये हैं। जिले में टान्डा वोरी बैराज के लिये 5 करोड़ 34 लाख, वाटावाड़ी तालाब 3 करोड़ 66 लाख रुपये, बिरगोद तालाब 6 करोड़ 64 लाख रुपये, भाटाहेड़ी तालाब 4 करोड़ 77 लाख और खोरियाइमा तालाब के लिये 4 करोड़ 79 लाख मंजूर किये गये हैं।


 


सागर जिले की ईश्वरपुरा बैराज के लिये एक करोड़ 55 लाख की राशि मंजूर की गई है। आगर जिले में गुदरावन बैराज के लिये 6 करोड़ 70 लाख और लटुरी गर्जर तालाब के लिये 7 करोड़ 64 लाख की राशि मंजूर की गई है।


 


 

एसीसी की निर्माण सलाहकार पहल के जरिये हजारों राजमिस्त्रियों, ठेकेदारों और घर बनाने वालों को प्रदान की गई तकनीकी सहायता

 एसीसी ने अपनी निर्माण सलाहकार पहल के तहत घर बनाने वालों, राजमिस्त्रियों और ठेकेदारों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया एक महत्वपूर्ण कदम • ए...