Monday, September 9, 2019

कैम्ब्रिज इंग्लिश द्वारा मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण


 


मध्य प्रदेश, सितम्बर 2019: कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंग्लिश, जो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एक विभाग है, ने देश भर के शिक्षकों की सहायता के लिए चलाए जा रहे प्रयासों को जारी रखते हुए, माननीय मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के नेतृत्व के अधीन, मध्य प्रदेश के छात्रों को उनकी पूरी क्षमता हासिल करने में मदद हेतु उच्चतर शिक्षा मंत्रालय एवं मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी की है। इस पहल के हिस्से के रूप में, बीते कल भोपाल और इंदौर में शिक्षकों का प्रशिक्षण आरम्भ हो चुका है। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम चार दिनों तक चलेगी।



इस कार्यक्रम का उद्घाटन ईएमआरसी, निदेशक - प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह, कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंग्लिश, दक्षिण एशिया, विपणन अध्यक्ष - श्री अपूर्व कुमार आर्य और मध्य प्रदेश सरकार, उच्चतर शिक्षा विभाग, एसवीसीजीएस, निदेशक - श्री आदित्य लुनावत ने किया।



मध्य प्रदेश के लगभग 100 शिक्षकों को ईएमआरसी, डीएवीवी, इंदौर और आरसीवीपी नोरोन्हा एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, भोपाल में प्रशिक्षित किया जा रहा है। ये प्रशिक्षण मुख्य रूप से अध्यापन विज्ञान और अंग्रेजी भाषा विकास तथा संवाद कौशल में सुधार पर केन्द्रित है।


 


कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंग्लिश, दक्षिण एशिया, विपणन अध्यक्ष, श्री अपूर्व कुमार ने कहा, “इस पहल के लिए हमें मध्य प्रदेश सरकार की उच्चतर शिक्षा विभाग के साथ काम करते हुए ख़ुशी है। ये प्रशिक्षण शिक्षकों को ekएक मंच प्रदान करता है ताकि वे छात्रों के भाषा और संवाद कौशल को विकसित करने और उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में उनकी मदद कर सकें।”  


 


कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंग्लिश के बारे में:


कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंग्लिश, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एक गैर-लाभ विभाग है। यह लोगों को अंग्रेजी सीखने और दुनिया में अपने कौशल को साबित करने में उनकी मदद के लिए बना है, और ये हर साल 130 देशों में पांच मिलियन से अधिक लोगों के लिए अंग्रेजी भाषा की परीक्षाएं प्रदान करता है। कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंग्लिश की परीक्षाएं जैसे कि बी..सी बिजनेस इंग्लिश सर्टिफिकेट और कैम्ब्रिज की अन्य अंग्रेजी अर्हताएं व्यापक रूप से भारतीय स्कूलों, विश्वविद्यालयों और कार्यस्थलों में उपयोग की जाती हैं, और संगठन ने हाल ही में लिंग्वास्किल लॉन्च किया है, जो बहुत जल्दी परिणाम बताने वाला एक सटीक टूल है और नियोक्ताओं को उम्मीदवारों और कर्मियों की भाषा कौशल जांचने में सहायता के लिए बनाया गया है। कैम्ब्रिज एसेसमेंट इंग्लिश आई..एल.टी.एस का निर्माता तथा ब्रिटिश काउंसिल और आई.डी.पी: आई..एल.टी.एस ऑस्ट्रेलिया के साथ सह-स्वामी है।अधिक जानकारी के लिए देखें: www.cambridgeenglish.org/in/


एसीसी की निर्माण सलाहकार पहल के जरिये हजारों राजमिस्त्रियों, ठेकेदारों और घर बनाने वालों को प्रदान की गई तकनीकी सहायता

 एसीसी ने अपनी निर्माण सलाहकार पहल के तहत घर बनाने वालों, राजमिस्त्रियों और ठेकेदारों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया एक महत्वपूर्ण कदम • ए...