Saturday, August 21, 2021

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीआर संचालक के साथ हुई हाथापाई पर पीआर संगठन ने की निंदा

 जबलपुर से दिल्ली, मुंबई और इंदौर के लिए तीन नई हवाई सेवाएं शुरू की गई हैं। बीते दिन जबलपुर में इस हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर की एक पीआर एजेंसी के साथ ही भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। मीडिया के साथ हुई झड़प के चलते पीआर एजेंसी के संचालक पर जो हाथापाई की गई, वह निंदनीय है। 


पीआर एजेंसी की भूमिका मीडिया तथा क्लाइंट के बीच समन्वय स्थापित करना होता है। क्लाइंट तथा मीडिया के बीच हुई झड़प में पीआर एजेंसी को दोष देना कतई सही नहीं है। इतना ही नहीं मौजूदा स्थान पर पीआर एजेंसी के अहम् सदस्य के साथ हाथापाई किया जाना सरासर गलत है। समस्त पीआर संगठन इसकी निंदा करता है।

एसीसी की निर्माण सलाहकार पहल के जरिये हजारों राजमिस्त्रियों, ठेकेदारों और घर बनाने वालों को प्रदान की गई तकनीकी सहायता

 एसीसी ने अपनी निर्माण सलाहकार पहल के तहत घर बनाने वालों, राजमिस्त्रियों और ठेकेदारों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया एक महत्वपूर्ण कदम • ए...